
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी इलाके में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी jagaanntha राजू गंभीर रूप से घायल हो गया! हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों किसी काम से हरदी बसिया से लौट रहे थे!
घटना रात 12 से 1 बजे के बीच की है! विजय सिंह और उनका साथी जगन्नाथ मारुति सुजुकी कार (CG-10BW-8767) से सिलपहरी की ओर जा रहे थे! रास्ते में एक फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (CG-12AU-6249) में उनकी कार तेज रफ्तार में पीछे से जा टकराई! टक्कर इतनी जोरदार थी! कि कार के परखच्चे उड़ गए और विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई!
हादसे में जगन्नाथ को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पहले पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल रेफर किया गया! फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है! और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है!
बताया जा रहा है! कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में न तो टेल लाइट जल रही थी! और न ही उस पर कोई रेडियम पट्टी लगी थी! जिससे अंधेरे में वह दिखाई नहीं दिया! इस लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ!
मृतक विजय सिंह रेलवे क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता थे! और टिकरापारा के महाताष्ट्र मंडल गली में रहते थे! उनकी उम्र करीब 57 वर्ष थी! पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है! वहीं, ट्रेलर चालक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है!
यह हादसा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ट्रेलर चालकों की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है, जिससे एक ज़िंदग़ी खत्म हो गई और दूसरी मुश्किल में पड़ गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
