
बिलासपुर,,,, सेजेस लिंगियाडीह, बिलासपुर में आज एक उल्लासपूर्ण वातावरण में “प्रवेश उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। यह आयोजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बाबू साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी तथा समिति के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई, जिससे एक शुभ एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और उपस्थित अतिथियों ने नये शैक्षणिक सत्र का अधिकारिक शुभारंभ किया।

विद्यार्थियों को जब नई-नई किताबें सौंपी गईं, तो उनके चेहरे पर उमंग और उत्साह झलकता नजर आया। बच्चों की चमकती आंखों में ज्ञान प्राप्ति की ललक साफ दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. के. मिश्रा ने कहा, “पढ़ाई की शुरुआत करने से पहले बच्चों को किताबों के चित्र देखने और कहानियाँ पढ़ने को प्रेरित करें, जिससे उनमें पुस्तकों के प्रति एक आत्मीय लगाव विकसित होगा।”

शाला समिति के अध्यक्ष श्री श्याम बाबू साहू एवं विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक तिवारी ने अपने संबोधन में निःशुल्क वितरित पुस्तकों की साज-संभाल के महत्व को रेखांकित करते हुए नियमित एवं लगनशील अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का सुचारू संचालन निहारिका तिवारी एवं कुमकुम झा ने किया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बनाए रखा। अंत में शाला परिवार की ओर से शैलेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के प्रधान पाठक श्री गौरव मंगरुलकर, शैलेंद्र शर्मा सहित समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को नवीन सत्र के प्रति उत्साहित किया, बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच एक सकारात्मक संवाद की भावना भी विकसित की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16मस्तूरी TI बदले, वजह पर सस्पेंस बरकरार, 5 हजार वसूली की शिकायत जांच में निकली गलत, फिर भी सलीम खाखा हटे… अपराध-कानून व्यवस्था की शिकायतों के बीच कपिल चंद्रा को कमान, आखिर पर्दे के पीछे क्या है खेल?
Uncategorized2026.09.16बुलेट में साइलेंसर नहीं, पटाखों का कारखाना! बिलासपुर में कानफोड़ू आवाज वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा… 8 मोडिफाइड बुलेट समेत 20 वाहन धराए, अब सड़क पर रौब नहीं—सीधा न्यायालय का चक्कर…
Uncategorized2026.09.16लोखंडी में गैंगवार के बाद युवक की मौत… गांव में मचा बवाल, परिजन बोले घर में घुसकर मारने वाले बाहर, जेल में गांव के छोरे, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पूरा हुजूम, पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.09.16सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…
