
रायपुर,,,, रायपुर पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2.530 किलोग्राम डोडा, ₹1500 नकद और मोबाइल जब्त किया गया। नारकोटिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी!

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14.07.2025 को थाना कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत महिला थाना के आगे दिवाल किनारे बने लोहे के सीट के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। डोडा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ डोडा लगभग 2.530 किलोग्राम, बिक्री नगदी रकम 1500/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000 / रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 15, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर पिता शेख अब्दुल कदीर उम्र 42 साल निवासी उद्योग भवन के पीछे मकान नं 549 ब्लाक नंबर 02 काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
