
बिलासपुर,,,, ACB की टिम ने एक शिक्षक और एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है! शिक्षक ट्रांसफर रुकवाने के लिए 2 लाख रुपए ले रहा था! तो पटवारी खाते से नाम काटने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था!
नया काशी नगर कोरबा निवासी रामायण पटेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की थी! कि प्राथमिक शाला कोसलडी जिला कोरबा में वह प्रधान पाठक एवं उनकी पत्नी श्रीमती गरिमा चौहान भी शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं! उनकी मुलाकात माध्यमिक शाला बेलतला जिला कोरबा में शिक्षक के रूप में पदस्थ विनोद कुमार सांडे जो बेसिक फेडरेशन कोरबा के जिला अध्यक्ष हैं! से होती रहती थी! विनोद कुमार सांडे ने बताया कि कि तुम्हारी पत्नी गरिमा चौहान का बहुत दूर के स्कूल में स्थानांतरण हो रहा है! डीईओ कोरबा एवं बीईओ कटघोरा से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं! यदि स्थानांतरण आदेश को निरस्त करना है! तो बीईओ कार्यालय अम्बिकापुर में स्थानांतरण रोकने के लिए 2,00,000 रुपये लगेंगे! इसकी शिकायत उसने ACB में कर दी! शिकायत का सत्यापन करने के बाद 17.07.2025 को योजना बनाकर रामायण पटेल को केमिकल लगा दो लाख रुपए देकर भेजा! जैसे ही शिकायतकर्ता ने विनोद कुमार सांडे शिक्षक को 2,00,000 रुपये रिश्वत के दिए ACB की टिम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया! आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है!!!
इसी तरह दूसरे मामले में चंदनिया पारा, जांजगीर निवासी सत्येन्द्र कुमार राठौर ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी! कि ग्राम पुटपुरा में उनके एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन है! जमीन में उनकी दो बुआ ने हक त्याग के माध्यम से अपना हक त्याग कर दिया है! उक्त जमीन में उनके दोनों बुआ का नाम क्रमांक 1, पीटा ऋण पुस्तिका से नाम हटाने के लिए आवेदन किया था। एक माह बीतने के बाद भी पुटपुरा के पटवारी बालमुकुंद राठौर ने ऋण पुस्तिका से नाम नहीं हटाया। इस कार्य के लिए उसने रिश्वत के रूप में 20,000 रुपये की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। उसने इसकी शिकायत ACB से कर दी। शिकायत की सत्यापन के बाद दिनांक 17.07.2025 को ACB ने पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद प्रार्थी को 20,000 रुपये देकर पटवारी बालमुकुंद राठौर को रिश्वत देने के लिए भेजा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत हाथ में लिया ACB की टिम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
