
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने एक ही दिन में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंटियों की गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई कर इलाके में हड़कंप मचा दिया!
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई!!!
ताहिर खान (31 वर्ष), साईं मंदिर के पीछे तालापारा निवासी को एक बत्तानुमा हथियार (लोहे का चापड़) के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
अबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज…..
मोह. अब्दुल्ला (35 वर्ष), तालापारा निवासी के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 12 पाव (2.160 वॉल्यूम लीटर) और देशी प्लेन शराब के 23 पाव (4.140 वॉल्यूम लीटर) जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई!
वारंटी बदमाशों की गिरफ्तारी……
तीन फरार वारंटियों को भी दबोचा गया!
- स्थायी वारंटी: प्रेम शर्मा (41 वर्ष), केशव प्रसाद पांडेय (64 वर्ष)* गिरफ्तार वारंटी: गोविंदा यादव (38 वर्ष)
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई……
शांति भंग की आशंका को देखते हुए 5 बदमाशों – करण कुर्रे, अरुण डाहिरे, प्रेम बघेल, अब्दुल रहमान और मोह. कलीम पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा कोई गड़बड़ी की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
