
बिलासपुर,,, ग्राम पंचायत घूटकू के रहवासियों ने रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि रेत के अंधाधुंध खोदाई के चलते नदी तट से लगी गाव की उपजाऊ कृषि भूमि कटाव हो रहा है, यदि समय रहते इस पर रोक नही लगाई गई तो सैकड़ों एकड़ जमीन और किसान बर्बाद हो जाएंगे ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने और संबंधित रेत घाट को सील करने की मांग की ।

ग्रामवासियों ने बताया कि जब इस पर आपत्ति जताई गई, तो ग्राम सरपंच द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस अवैध कार्य में ग्राम के कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं, जो खुलेआम कानून की अनदेखी कर रहे हैं।ग्रामीणों और महिला संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई और दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो वे मंगला भैंसा झार रोड पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से बात रखने पर जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि सुनवाई नहीं करते, तब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
