
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी ओम सोनी के साथ मारपीट, लूट और जबरन बयान लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है! आरोप है! कि गुरुनानक ढाबा से लौटते वक्त चार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गन प्वाइंट पर अगवा कर तिफरा के एक सुनसान जगह पर ले जाकर न केवल हमला किया, बल्कि एक वीडियो बनवाया जिसमें उनसे जबरन यह कहलवाया गया कि वे और उनके पिता अवैध नशे का कारोबार करते हैं! पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक FIR तक दर्ज नहीं हुई है…..?

ज्वेलरी कारोबारी ओम सोनी ने बताया कि परसों रात वे अपने दोस्त सोहेल के साथ गुरुनानक ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे! तभी तिफरा के पास चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया! हमलावरों ने दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाया और बाहुबली टाइल्स के पास ले गए! वहां कनपटी पर गन तानकर मारपीट की गई! और फिर एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया! जिसमें ओम से झूठे आरोप जबरदस्ती कबूल करवाए गए! कारोबारी का कहना है! कि यह उनकी छवि को खराब करने की साजिश है..?

इस पूरी घटना की शिकायत ओम ने रविवार रात सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई! सोमवार को दोबारा आवेदन दिया गया!
जिसमें कुछ संदिग्धों के नाम भी बताए गए, इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है! कारोबारी का कहना है!कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे कलेक्टर और एसपी से सीधे शिकायत करेंगे……?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
