
00 स्टंटबाजी और अय्याशी का अड्डा बनता जा रहा है बिलासपुर का रिवर व्यू, संस्कृति और कानून दोनों पर संकट
बिलासपुर,,, कभी सुकून और शांति के लिए जाना जाने वाला रिवर व्यू अब रफ्तार, रोमांच और अराजकता का पर्याय बनता जा रहा है! जहां पहले परिवार और बुजुर्ग सैर-सपाटा करने आया करते थे! वहीं अब यह स्थान युवाओं के स्टंट, हुड़दंग और अय्याशी का अड्डा बन चुका है! कार और बाइक से तेज रफ्तार स्टंटबाजी तो आम हो चुकी है!लेकिन हाल के दिनों में सामने आए अश्लील वीडियो और सार्वजनिक अभद्रता की घटनाओं ने शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवाओं को कार के अंदर और खुले में अशोभनीय हरकतें करते देखा गया है! जिससे लोगों में नाराज़गी का माहौल है!!
शाम होते ही रिवर्व्यू में मजनुओं का रहता है जमावड़ा
हर शाम जैसे ही अंधेरा छाता है! रिवर व्यू का माहौल पूरी तरह बदल जाता है! लड़के-लड़कियों की टोलियां ऊधम मचाने, अश्लील हरकतें करने और स्टंट दिखाने वहां पहुंचती हैं! ये सब सिर्फ रोमांच के लिए नहीं, बल्कि वीडियो बनाकर वायरल करने के इरादे से किया जा रहा है! हालांकि पुलिस ने कुछ मामलों में जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने का दावा किया है! लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है! कि न तो डर का माहौल है! और न ही कोई सुधार दिख रहा है!!!
परिवारों के लिए अब रिवर व्यू जाना असुरक्षित और असहज हो गया है! स्थानीय लोग बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की चुप्पी से नाराज़ हैं! उनका कहना है! कि जुर्माने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सख्त और स्थायी कार्रवाई की ज़रूरत है!
अब सवाल ये है! कि क्या प्रशासन शहर की संस्कृति और सुरक्षा को फिर से बहाल कर पाएगा, या रिवर व्यू ऐसे ही बिगड़ता रहेगा…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
