
बिलासपुर,,, महिला संबंधी मामले में तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है! जहां इन आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर जप्त किया गया! तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक 27.07.2025 को मोटरसाइकिल में सवार अज्ञात आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ छेड़खानी करने,कपड़े फाड़ने तथा गलत तरीके से छूने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी! जिसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) को दी गई। जिनके द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश शुरू की गई पता तलाश दौरान आरोपियों की पहचान बाबी बंजारे एवं सिकंदर सोनवानी दोनों निवासी अंबेडकर चौक गतौरा बिलासपुर के रूप में होने आरोपियों को पकड़ कर थाना लाया गया आरोपियों से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी बाबी बंजारे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बी यू 0617 जप्त किया गया है आरोपी बाबी बंजारे पिता गिरधारी बंजारे उम्र 25 साल 2.सिकंदर सोनवानी पिता सुरेश सोनवानी उम्र 22 साल दोनों निवासी अंबेडकर चौक गतौरा थाना मस्तूरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
