
बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने मोबाईल से सूचना दी कि लकेश्वर उर्फ लक्की यादव के द्वारा लक्ष्मी बाई स्कूल के पास रोड में एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है। मुखबीर की इस सूचना से थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – लकेश्वर उर्फ लक्की यादव पिता सुरेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे भातखण्डे संगीत विद्यालय गली नं.-02 टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग को पकडा गया जिसके पास लोहे का धारदार एक चाकू मिला। धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप. क. – 377 / 25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उनि बसंत साहू, हमराम स्टॉफ आर. गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
