
बिलासपुर,,, जांजगीर-चांपा के महुदा स्थित जीडी पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा! गाड़ियों में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट चांपा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया! थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता और टीम की तत्परता से मामला सुलझा! प्रार्थी दीपक दास महंत निवासी बरपाली चौक चांपा ने दिनांक 25-7- 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 23.7.25 को सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 तक ड्यूटी पर बॉयलर डेस्क का ऑपरेटर का काम कर रहा था कि करीबन 6:30 प्लांट में फरसवानी गांव का भुवन बरेठ काम करने आया था जो प्लांट में ट्रांसफर टावर में कन्वेयर बेल्ट के पास कन्वेयर बेल्ट चालू करने गया था जहां कन्वेयर बेल्ट में फंसने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के लोग तथा मृतक भुवन बरेठ के परिजन प्लांट में आकर हल्ला कर रहे थे और प्लांट के कर्मचारीयों से विवाद कर रहे थे उसी समय फरसवानी गांव का मनीराम घटना की सूचना मिलने पर अपने अन्य साथियों के साथ आकर कर्मचारी नरेंद्र साहू एवं प्रार्थी दीपक दास महंत के साथ मारपीट किया तथा उसके साथ आए अन्य साथी मारपीट कर वहां पर खड़े प्लांट की गाड़ी बोलेरो क्रमांक को राड से मार कर ग्लास को तोड़ दिए थे प्लांट के अन्य स्टाफ के बीच बचाव करने पर सभी लोग ऑफिस की तरफ चले गए की रिपोर्ट पर मनीराम बरेठ, राहुल
बरेठ तथा अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
दौरान विवेचना पता चला कि उक्त आरोपीगणों द्वारा उनके परिजन भुवन बरेठ की कार्य के दौरान मृत्यु होने के कारण आवेश में आकर परिजनों के द्वारा प्लांट में कर्मचारीयों से मारपीट और तोड़फोड़ की घटना की गई है पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में 04 आरोपियों को पकड़ा गया चारों आरोपियों को विधि गिरफ्तार किया गया प्रकरण में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, ASI उमेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी 👇 👇
1. मनीराम बरेठ उम्र 40 वर्ष निवासी परसवानी थाना उरगा जिला कोरबा
2. नागेश्वर बरेठ उर्फ चुन्ना बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम परसवानी जिला कोरबा
3. शिव शंकर बरेठ 27 वर्ष निवासी बलौदा जिला जांजगीर चांपा
4. देवचरण बरेठ उम्र 43 वर्ष निवासी परसवानी जिला कोरबा
5. अतुल बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी फरसवानी जिला कोरबा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
