
बिलासपुर,,,, शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है! एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत अवैध हथियार रखने और उनके इस्तेमाल पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है! वर्ष 2025 में अब तक जिले में 51 चाकूबाजी की घटनाएं दर्ज की गई हैं! जिनमें सभी मामलों में गैर-जमानतीय धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की गई है! और आरोपियों को जेल भेजा गया है!
आर्म्स एक्ट का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों के उपयोग और व्यापार पर रोक लगाना तथा समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखना है! इस एक्ट की परिभाषा में तलवार, बटनदार चाकू और ऐसे धारदार हथियार आते हैं! जिनकी लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 2 इंच से अधिक होती है!ऐसे मामलों में पुलिस सीधे आर्म्स एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज करती है!
हालांकि यदि चोट घरेलू चाकू, नुकीली वस्तु, पेचकस, कुल्हाड़ी या ऐसे हथियारों से पहुंचाई जाती है! जो आर्म्स एक्ट के दायरे में नहीं आते, तो उस स्थिति में बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाती है!
बिलासपुर जिले में कार्रवाई का आंकड़ा
वर्ष 2025 में अब तक पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 235 मामले दर्ज किए हैं! इन मामलों में पुलिस ने –
④ बिलासपुर में रेस्तरां गाइड
166 नग बटनदार चाकू
32 नग तलवार
48 अन्य धारदार हथियार
04 नग कट्टा/रिवॉल्वर/पिस्टल
बरामद किए हैं! इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है!
पुलिस का संदेश
एएसपी जायसवाल ने बताया कि अवैध हथियारों का प्रयोग समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा करता है! इसलिए पुलिस लगातार ऐसे तत्वों पर निगरानी रखे हुए है! और आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी! उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध हथियारों का उपयोग या व्यापार होता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
