
बिलासपुर,,,, किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग बिलासपुर ने 22 अगस्त को सभी विकासखंडों में औचक निरीक्षण किया! कलेक्टर के निर्देश और उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में गठित दलों ने निजी व सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की! खमतराई, सेलर, बेलतरा, ऊर्तुम, रतनपुर, सलखा, चिल्हाटी, मल्हार, रानीगांव, जरौंधा, जोरापारा और बेलसरी सहित 16 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण हुआ!

राधे कृष्णा किसान सेवा केंद्र बेलसरी को छोड़कर शेष सभी निजी केंद्रों में यूरिया का भौतिक स्टॉक शून्य पाया गया! जांच के दौरान कई विक्रेताओं के पास अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं थी! उर्वरक का स्टॉक व दर सूची चस्पा नहीं थे! बिल निर्धारित प्रारूप में जारी नहीं किए जा रहे थे! और स्टॉक पंजी भी अधूरे पाए गए! वहीं पोर्टल पर दिखाया गया स्टॉक और वास्तविक भंडार में भारी अंतर पाया गया!

इन गड़बड़ियों पर पिंटू कृषि केंद्र सेलर, साहू खाद भंडार सेलर, विनोद जायसवाल बेलतरा, लीलागर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी चिल्हाटी, रामफल खाद विक्रय केंद्र मल्हार, महामाया कृषि केंद्र रानीगांव और शिवाय फर्टिलाइजर्स रतनपुर को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है! जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
