
बिलासपुर,,,, देते है भगवान को… इंसान को क्या छोड़ेंगे, विधानसभा, नगर निगम और लोकसभा चुनाव हो गए पर सड़के नही बनी, देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का आगमन तक बरसाती मटमैले गंदे पानी से भरे गड्ढेदार सड़को से होकर हुआ पर शासन-प्रशासन को नही दिखा!

आप खुद देखिये ये तस्वीरे गांधी चौक से जूनाबिलासपुर हटरी चौक के बीच के सड़क का नजारा है! कैसे विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं गाड़ियों और ऑटो व ठेले में हिचकोले खाते आ रहे है!
ये हाल है! स्मार्ट सिटी और महानगर के तमगे से नवाजे जाने वाले न्यायधानी की सड़कों का!
जूना बिलासपुर के पास उबड़ खाबड़ पानी गद्दों के बीच जाम में फंसी विघ्नहर्ता की प्रतिमा वाली गाड़ी
वीडियो गांधी चौक – जुनाबिलासपुर का
बिलासपुर की अफसर शाही गणपति परिक्रमा को लेकर चर्चित है! यहाँ निर्माण से लेकर सफाई तक अफसरों और नेताओं के बंगले और उनके वीआईपी इलाके तक ही सीमित है! या तो वे ये समझ रहे कि उनके बंगले और बंगले से लगी सड़के चकाचक है! तो पूरा शहर ऐसे ही साफ सुथरा होगा या फिर वे जानबूझकर अनजान बन रहे… क्योकि सबको पता है! कि सफाई ठेके में चल क्या रहा है! फिर अफसर शहर का दौरा कर निरीक्षण करने तक तो निकलते ही है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
