
बिलासपुर,,,,एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर ने यातायात मुख्यालय में जिले के पंजीकृत भारी वाहन चालकों की आवश्यक बैठक आयोजित की! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई! बैठक में चालकों को नशा कर वाहन न चलाने, तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से बचने, रात्रि में पर्याप्त नींद लेने, सड़कों पर वाहन खड़ा न करने, ब्रेकडाउन की स्थिति में रिफ्लेक्टर कोन लगाने और निर्धारित भार सीमा से अधिक सामग्री न ढोने के निर्देश दिए गए!

साथ ही सभी चालकों को अपने वाहन से संबंधित दस्तावेज हमेशा साथ रखने और पुलिस जांच में सहयोग करने की हिदायत दी गई!चालकों को यातायात मितान बनकर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया! इस दौरान सभी चालकों के लिए आईडी कार्ड और परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड धारण करना अनिवार्य किया गया! मोटरयान अधिनियम 1988 और छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार नेम प्लेट और वर्दी धारण करना भी जरूरी बताया गया! बैठक में यातायात पुलिस ने साफ किया कि जो भी चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का समर्थन किया और सभी चालकों को नियमों का पालन करने की अपील की!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
