
बिलासपुर,,,, शहर से एक हैरान करने वाली ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ यूके में नौकरी करने का दावा करने वाले एक ठग ने शादी का झांसा देकर एक युवती से करीब 9 लाख 5 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। युवती ने अपना सपना पूरा करने के लिए जेवर तक बेच डाले, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो उसके होश उड़ गए। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…..
बिलासपुर की रहने वाली जोगन्या सूर्यवंशी, जो चिंगराजपारा इलाके में जनरल स्टोर चलाती हैं, हाल ही में एक अज्ञात अंतरराष्ट्रीय कॉल पर फंस गईं। कॉल करने वाले ने खुद को यूके का पुलिस अफसर बताया और बातचीत में नज़दीकियां बढ़ाते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। युवती भी झांसे में आ गई और यूके में बसने के सपने संजो लिए…….
ठग ने युवती को कई तरह के नये नये झांसे देता गया और अलग अलग किश्तो मे लाखो की ठगी कर लिए….कुछ दिनों बाद ठग ने युवती को कॉल कर कहा कि वह भारत आ चुका है लेकिन एयरपोर्ट पर फंस गया है और बाहर निकलने के लिए पैसे की ज़रूरत है। भावनात्मक दबाव बनाकर उसने अलग-अलग बहानों से युवती से 9 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने यह रकम जेवर बेचकर और उधार लेकर भेजी। जब ठग की मांग बढ़ती गई और उसकी सच्चाई सामने आई, तो युवती को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है…..
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने सभी से अपील की है की किसी भी तरह के झाँसो या प्रलोभन से बचे सतर्क रहे और ठगी के शिकार न होवें……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
