
बिलासपुर,,,, कोटा थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है! दिनांक 23 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धुमा से कुछ लोग भारी संख्या में बैलों को पैदल हांकते हुए करगीकला की ओर ले जा रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई और मौके पर 6 आरोपियों को पकड़ लिया!
पुलिस ने आरोपियों को गौवंश के साथ पकड़ते हुए उनकी पहचान की आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं!
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गौवंश के वैध दस्तावेज नहीं दिखाए!इसके बाद पुलिस ने 80 बैलों को जप्त कर करगीकला गौशाला में अस्थाई सुपुर्दनामा पर सुरक्षित रखा!
आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परिक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया। दिनांक 24 सितंबर 2025 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोटा थाना पुलिस ने बताया कि गौवंश की तस्करी और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आरोपी
महेश यादव, पिता चेतन यादव, उम्र 30 वर्ष, खुजहा, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
* प्रकाश अंचल, पिता जीवन लाल अंचल, उम्र 19 वर्ष
* राम अंचल, पिता भूखन अंचल, उम्र 20 वर्ष, किंदरियापारा, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली
* पकला कुमार ओग्रे, पिता रमेश ओग्रे, उम्र 20 वर्ष
* राहूल ओग्रे, पिता मंगल ओग्रे, उम्र 19 वर्ष
* सुरेश ओग्रे, पिता नवलदास ओग्रे, उम्र 22 वर्ष, भटगांव, थाना मुंगेली
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
