
बिलासपुर,,, जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का तिफरा इलाका सोमवार की रात फिर खून से लाल हो गया! शराब के नशे में धुत दो दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक नाबालिग ने अपने ही साथी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया! युवक के गले पर गहरा घाव आया है! और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है!
जानकारी के अनुसार, यशवंत उर्फ बाला पिता मनहरण दास (19 वर्ष), निवासी कुंदरा पारा तिफरा, अपने नाबालिग मित्र के साथ शराब पीने के बाद आत्मानंद स्कूल के पास घूम रहा था! किसी बात पर विवाद हुआ और यशवंत ने साथी को “चोर” कह दिया! बस फिर क्या था! गुस्से में नाबालिग ने जेब से ब्लेड निकालकर यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया! देखने वाले लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया! सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची, मगर तब तक वारदात हो चुकी थी! लोगों का तंज़ है! कि पुलिस अगर इतनी ही “तेज़” घटना से पहले होती, तो शायद ब्लेड नहीं चलता,वहीं कुछ लोगों का मानना है! कि तिफरा में आए दिन शराबखोरी, झगड़े और अवैध नशे की घटनाएँ बढ़ रही हैं! मगर सिरगिट्टी पुलिस की गश्त अब सिर्फ रिपोर्ट में दिखती है! सड़कों पर?कई लोगों ने यह भी कहा कि रात के वक्त क्षेत्र में अराजकता का माहौल है! लेकिन थाने से पुलिस “कदमताल” करने के बजाय “कागज़ी गश्त” में ही व्यस्त रहती है! फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है! और जांच शुरू कर दी है! हालांकि, कुछ लोगों का सवाल अब भी वही है! जब तक पुलिस नींद से नहीं जागेगी, तब तक कितने ब्लेड और चलेंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
