
जांजगीर,,, बीती रात शहर में डकैती का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है! पकड़े गए आरोपियों के पास से हथियार, औजार और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है! सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है!
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 2 बजे पेंडी रोड स्थित श्याम सुपर मार्केट में एक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की जा रही थी! दुकान संचालक राहुल अग्रवाल और उनके पिता की सतर्कता से यह प्रयास विफल हुआ! तीन नकाबपोश भाग खड़े हुए, लेकिन रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा!
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वे चोरी की नीयत से घूम रहे थे! और उनके पास एक पिस्टल, कारतूस व अन्य हथियार थे! जो उन्होंने अपने साथियों से प्राप्त किए थे! आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है!
बरामद सामग्री:
1 पिस्टल, 5 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोबाइल, 2 सब्बल, 2 नकाब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
आरोपियों पर दर्ज धाराएं:
भा.दं.सं. की धाराएं 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस, एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे व सुनील सूर्यवंशी की भूमिका अहम रही।
जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी अन्य घटना में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
5 आरोपी
1.. मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम लक्की डेयरी के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
2.. चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला
3.. हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला
4.. जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर
5.. तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
