
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर थाने में एक बड़ी उठाईगिरी का मामला सामने आया है! जहां रायपुर के सर्राफा व्यापारी के साथ यह वारदात बस यात्रा के दौरान हुई है! आरोपियों ने लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए…!
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी किशोर कुमार रावल, जो रायपुर का रहने वाला है! और सराफा व्यवसाय से जुड़ा है! व्यापार के सिलसिले में वह अंबिकापुर गया था! अंबिकापुर से रायपुर लौटते समय वह रॉयल बस सर्विस से यात्रा कर रहा था!
रायपुर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका ज्वेलरी से भरा बैग गायब है! जब बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई! तो उसमें यह स्पष्ट हुआ कि तीन से चार अज्ञात व्यक्ति, जो अंबिकापुर से बस में उसके पीछे चढ़े थे! उन्होंने रतनपुर और अंबिकापुर के बीच यात्रा के दौरान व्यापारी की नींद का फायदा उठाकर बैग चोरी कर लिया!
फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है! कि आरोपी रतनपुर स्टॉपेज पर उतर गया है! व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तुरंत रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए धारा 303(2), 3, 5 बी.एन.एस. के तहत करीब 90 लाख रुपए के मशरुका की उठाईगिरी का अपराध पंजीबद्ध किया है!
इस संबंध में एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है! पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्धों की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई दी हैं! आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य संकलन कर अलग टीम गठित की गई है! जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी! बताया जा रहा है! कि बैग में करीब 850 ग्राम सोना और 7 लाख रुपए नकद थे! जिसकी कुल कीमत लगभग 90 लाख रुपए आंकी गई है!
फिलहाल, रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस बड़ी उठाईगिरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
