
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित भूकम्प अटल आवास में सोमवार को पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है! पत्नी नेहा उर्फ शिवानी तांबे बिस्तर पर मृत मिली, जबकि पति राज तांबे फांसी पर झूलता मिला! कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से एक युवक का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला तथा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ! प्रारंभिक अनुमान विवाद की ओर इशारा कर रहा है! लेकिन पुलिस ने कहा कि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा! पुलिस ने दोनों शव, नोट और अन्य साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू कर दी है!

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से लव मैरिज किया था! दोनो सफाई कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे थे! जिनके 3 बच्चे भी है! सोमवार को दोपहर जब घर मे कोई हलचल नही दिखी तो पास ही रहने वाली नेहा की माँ घर पहुँची तो देखा उसकी बेटी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी!

और दामाद फांसी के फंसे पर झूल रहा था! घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई… इसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है! और पूछताछ कर अपनी जांच में जुट गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
