
बिलासपुर,,, न्यायधानी के गोलबाजार की वंदना गुप्ता की माने तो जिला पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा नही है! उन्होंने यहाँ के चर्चित पशु चिकित्सक राम ओत्तलवार पर उनकी गौ माता को प्रसव के लिए निजी पशु औषधालय भेजने का आरोप लगाया!
वे गौ माता को गाड़ी में कलेक्टोरेट लेकर पहुँची लेकिन कलेक्टर के मीटिंग में होने के कारण उनसे भेंट नही कर सकी! वही इस बात का पता चलने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पशु पालन विभाग के सहायक संचालक को फटकार लगा डॉक्टर को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिये है!
पीड़ित गाय को गाड़ी में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची वंदना ने बताया कि उनकी गाय के पेट में बच्चा फंसा हुआ है! गाय कमजोर होने के कारण बच्चा देने में असमर्थ है! जिसको वे शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला पशु चिकित्सालय लेकर उपचार गई!
डॉक्टर ओत्तलवार ने गाय को देखा और ऑपरेशन करने से मना कर दिया, पर जब मैंने कहा सर इस हॉस्पिटल में ही ऑपरेशन किया जाये, तब डॉक्टर ने मुझे साफ मना कर दिया। हमारे हॉस्पिटल में ऑपरेशन की कोई सुविधा नहीं है। ऐसा कहकर हमें चलता कर दिया। इसलिए वे कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने गौ माता को लेकर आई है कि आप जिले के मालिक है आप सम्भागीय और जिला मुख्यालय के जिला पशु चिकित्सालय में ऑपरेशन संबंधित सुधार कराएं ताकि गौमाताओ के प्राण की रक्षा की जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
