Sun. Oct 25th, 2026

आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार 15 दिन में चौथी वारदात

बिलासपुर,,, सरकंडा नूतन चौक पर दिनदहाड़े एक युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया युवक को कंधे , पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है, उसे नूतन चौक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 15 दिन के भीतर चाकू बाजी हुआ हत्या के प्रयास किया चौथी घटना है अटल आवास चौबे कॉलोनी सरकंडा निवासी मोहम्मद फरमान खान नूतन चौक श्याम प्लाजा में अपने पिता के साथ गन्ना रस, पंचर और चाय की दुकान चलाता है रविवार सुबह 9:30 बजे वह अपनी दुकान में था उसके पिता समान लेने दुकान गए थे इसी बीच योगेश और अजय कोरी पहुंचे दोनों एक सप्ताह पहले हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे फरमान ने उन्हें गाली देने से मना किया तो मारपीट करते हुए दोनों उसे दुकान से बाहर खींचकर सड़क पर ले आए एक ने उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर डाली और दूसरा युवक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगा घटना में घायल फरमान इधर-उधर भागने लगा इतने में उसके पिता और आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग निकले पिता मोहम्मद मंसूर खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की कुछ घंटे बाद एक आरोपी की नूतन चौक अटल आवास और दूसरे को काछी बाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया

,गुंडे बदमाशों पर सरकंडा पुलिस का नहीं रहा खौफ

सरकंडा क्षेत्र में गुंडे बदमाशों पर पुलिस का ख्वाब काम होता जा रहा है यहां जगह-जगह शराब कोरी मारपीट और आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं सामने आ रही है नशीले इंजेक्शन और टैबलेट के भी कारोबार भी बड़े पैमाने से फल फूल चल रहा है

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed