बिलासपुर
,,,, बिना चिकित्सकीय पर्चे के स्टेरॉयड और हैवी एंटीबायोटिक्स की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्रग विभाग ने बुधवार को शहर के प्रमुख मेडिकल स्टोर और थोक दवा एजेंसियों में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया…. औषधि निरीक्षकों की अलग-अलग टीमों ने 16 हाई रिस्क दवाओं की बिक्री, स्टॉक और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की गहन जांच की…. जांच के दौरान मेडिकल स्टोरों में उपलब्ध दवाओं के भौतिक स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान किया गया…. साथ ही यह भी देखा गया… कि दवाएं अधिकृत एवं लाइसेंसी सप्लायर से खरीदी गई हैं! या नहीं तथा शेड्यूल H और H1 के तहत आने वाली दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के तो नहीं बेची जा रही हैं! जांच के दौरान हिन्द फार्मा और मिक मेडिकेयर से तीन दवाओं के नमूने भी जांच के लिए लिए गए.
इन क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर्स में हुई जांच…
ड्रग इंस्पेक्टर सुमन लता की टीम ने चांटीडीह स्थित साईं मेडिकल और तिरुपति बालाजी मेडिकल का निरीक्षण किया…. वहीं ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन ने तारबाहर क्षेत्र में विमल इंटरप्राइजेज, मेड राइज एजेंसी और ज्योति फार्मास्युटिकल की जांच की…. तेलीपारा क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने सलूजा मेडिकल, आशा एजेंसीज और सिटी केमिस्ट का निरीक्षण किया….
इन 16 दवाओं पर रही विशेष नजर….
अभियान के दौरान डेका ड्यूराबोलिन, केन्सकोर्ट, डेफकोर्ट-6, एजिनल-500, ऑग्मेटिन-625, क्लैवम-625, एजिलाइड-500, ओम्निसेफ-200, न्यूरोकाइंड एलसी, एसिलॉक आरडी, टेलवास एएम बीएच, वर्टिन-16, पैन डी, पैंटोप, कैंडिड और मोंटिना एल सहित 16 दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड की विशेष जांच की गई….
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई….
सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अमानक और नकली दवाओं की बिक्री, कालाबाजारी तथा बिना चिकित्सकीय पर्चे के प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना है! उन्होंने कहा कि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…

