बिलासपुर
,,,, शहरी गोठान मोपका से फिर अव्यवस्था के कारण आधा दर्जन गायों की मौत का मामला सामने आया है! अचानक शहरी गोठान के निरीक्षण में पहुंचे… गौ सेवा आयोग जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने गायो की मौत पर नाराजगी जताते हुए…. कलेक्टर और निगम आयुक्त से चर्चा कर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है!
गौ सेवा आयोग के जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि पिछले कुछ समय से मोपका शहरी गोठान से मवेशियों की मौत और अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी…. इसी के मद्देनजर गुरुवार को जब वे अचानक मोपका शहरी गोठान पहुंचे… तो वहां बेहद अनियमितता और अव्यवस्था का माहौल दिखा… शेड के नीचे कोने में मवेशियों के झुंड के बीच 6 गाय मृत पड़े थे… इससे आक्रोशित अध्यक्ष ने मौके पर डीवटी रत कर्मचारियों को हड़काकर पूछताछ की… तो कर्मचारियों ने बताया की मवेशियो के खाने के लिए चारे पानी व इलाज के लिए डॉक्टर की व्यवस्था है! ये मृत मवेशी बीमार और घायल थे… संभवतः शेड में मची भगदड़ के दौरान कुचलने से इन बीमार और घायल गौ माता की मौत हुई है! इससे भड़के अध्यक्ष कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर आधा दर्जन गौ वंश के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है!
घायल बीमार और स्वस्थ गायों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं….
गौ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दुबे का कहना है! कि शहरी गोठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है! यहां घायल बीमार और स्वस्थ गायों को अलग अलग रखने की व्यवस्था नहीं है! ऐसा पता चला है! कि गायों के बीच मची भगदड़ से कुचलकर 6 गौ वंश की मौत हुई है! जो बड़ी लापरवाही है! कलेक्टर से पूरे मामले की जांच करा सख्त कार्रवाई की मांग की गई है!
राज्य गौ सेवा आयोग को भेजी गई, तस्वीरें और रिपोर्ट…
बताया जा रहा… कि अध्यक्ष और उनकी टिम ने हुए घटना क्रम की रिपोर्ट अव्यवस्था और मृत गौ वंश की तस्वीरें छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग को भेज दी गई है!
000
नगर निगम आयुक्त का कहना है! कि शहरी गोठान में निराश्रित और घुमंतू गाय को रखने की व्यवस्था है! घायल और बीमार गाय की जवाबदारी उनकी नहीं है! उनका ये बयान बेहद संवेदनहीन है! राज्य आयोग को इसकी भी रिपोर्ट भेजी गई है!
धीरेन्द्र दुबे अध्यक्ष गौ सेवा आयोग जिला समिति बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…

