
मृतक व्यक्ति था बिलासपुर का रहने वाला
घर से मथुरा घूमने बोलकर निकला था मृतक
मथुरा पुलिस ने मृतक की पहनी हुई शर्ट पर लगे दर्जी के स्टिकर के जरिये किया बिलासपुर पुलिस से संपर्क
सूचना पाते ही आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार व थाना कोतवाली के निरीक्षक विजय चौधरी आये हरकत में।
थाना बिल्हा में थी ग़ुम इंसान की सूचना दर्ज
2.जून 2024 को मथुरा उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन ने बिलासपुर के आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार को संपर्क किया की एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव उनके थाना क्षेत्र में मिला है। व्यक्ति ने जो क़मीज़ पहनी थी उसके ऊपर विक्रम टेलर BSP का स्टीकर लगा था । स्टीकर के आधार पर सिटी कोतवाली में स्थित विक्रम टेलर की पहचान हुई। विक्रम टेलर की दुकान बंद होने पर विक्रम टेलर को फ़ोन करके थाना तलब किया गया।
व्यक्ति को ना पहचान कर टेलर ने शर्ट को पहचाना व शर्ट का लगभग 20 साल पुराना होना बताया। मृतक के बिलासपुर निवासी होने के आभास पर अज्ञात शव की पहचान के लिए उसकी फोटो पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न इलाक़ो तक पहुँचायी गई। काफ़ी मशक़्क़त के बाद मृतक व्यक्ति की पहचान थाना बिल्हा में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 57/24 श्री गजबदन सिंह 75 वर्ष के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर शव की सुपुर्दगी के लिए रवाना किया गया।

उक्त कार्रवाई में मथुरा पुलिस की आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन, बिलासपुर पुलिस के आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार, थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक विजय चौधरी व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

