
बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे लोखंडी के पास 2 मोटरसाइकल में सवार अज्ञात आरोपियों के द्वारा एक स्वराज माजदा के ड्राइवर एवं हेलफर को डरा धमका कर लूट का प्रयास किया जा रहा था! पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से भागे आरोपी की सुबह खेत में मिली लाश, पुलिस कप्तान ने घटना की सूक्ष्म जांच के दिए आदेश :
फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जिनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों एवं चश्मदीदों से प्रारंभिक पूछताछ में अंधेरे खेत में भागने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने से गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम के अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
7.जून 24 की रात्रि करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे लोखंडी ओवर ब्रिज के पास दो मोटरसाइकिल में सवार चार अज्ञात आरोपियों के द्वारा एक स्वराज माजदा के ड्राइवर एवं हेल्पर को डरा धमका कर लूट का प्रयास किया जा रहा था । तभी कोनी पुलिस कि पेट्रोलिंग पहुँच गई क्योंकि पिछले दो दिन से टॉर्च जलाकर लूट करने वाले लोगों को पकड़ा है । इसी को ध्यान में रखकर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी! पुलिस मौक़े पर पहुँची, जिसमें एक पकड़ा गया और एक वहाँ से अंधेरे खेत में उतरकर भाग गया, सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस अपराधी को पकड़ने का प्रयास करती रही जिसमें एक पकड़ा गया है। और एक शराब के नशे में भाग गया जिसकी जाँच होनी है। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी किशन गोस्वामी को थाना लाया गया जो अत्यधिक शराब के नशे में था मुलायजा कराया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपियों ने अत्यधिक शराब पिया था। (जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से और उनको मोटरसाइकिल देने वाले उनके दोस्त ने भी की है)।
प्रार्थी माजदा के हेल्पर राकेश शर्मा पिता स्वर्गीय ललित शर्मा 36 वर्ष निवासी नयागंज भाटापारा जिला बलौदा बाजार के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 393 भादवि का अपराध दर्ज किया गया । दिनाँक 8.जून 24 को सुबह 8:30 बजे लगभग सूचक के द्वारा थाने में आकर बताया गया कि लोखंडी ओवर ब्रिज के पास खेत में एक व्यक्ति मृत पड़ा है जो रोशन ध्रुव उक्त घटना का दूसरा आरोपी जो फरार हुआ था इस रूप में पहचान की गई । जिसका पंचनामा किया गया है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जिनके अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों एवं चश्मदीदों से प्रारंभिक पूछताछ में अंधेरे खेत में भागने के दौरान अत्यधिक शराब के नशे में होने से गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है बाद पोस्टमार्टम के अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा घटना की सूक्ष्म जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को आदेशित किया गया है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?
