,, मानसून से ठीक पहले बिजली विभाग भले ही अपनी व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगा हुआ है! लेकिन दूसरी और अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान नजर आ रहा है! छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर बिलासपुर स्मार्ट सिटी का रूप लेता जा रहा है! लेकिन शहर की बिजली समस्या ठीक होने का नाम नहीं ले रही है! रोज हो रही अघोषित कटौती को लेकर जनता त्रस्त नजर आ रही है! वहीं जनता की बात को लेकर आज कांग्रेसियों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है! आज बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिफरा बिजली ऑफिस के सामने बिजली बिल कटौती की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया! इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने लालटेन दिखाकर बिजली विभाग का विरोध जताया पिछले कुछ दिनों से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर आमजनता हलाकान है। प्रतिदिन जिस तरह से घंटो बिजली कटौती से आम जनता परेशान हैं! उसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है। यही वजह है! कि अब जनता के साथ राजनीतिक पार्टियां भी इसके विरोध में आ गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिलासपुर जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर से लगे तिफरा में भी धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथो में लालटेन लेकर प्रदर्शन किया!
वही बिजली कटौती के साथ अब 1 जुलाई से बिजली दरों पर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया है! यही वजह है! बिजली कटौती के विरोध में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युत मंडल मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निदान की मांग की गई है! क्योंकि एक जुलाई से प्रति यूनिट पंद्रह से बीस पैसे की वृद्धि बिजली के दरों में होने जा रही है।यही वजह हैं की इस पर विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं।जो आने वाले समय में निश्चित तौर पर बढ़ेगा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

