
बिलासपुर,,, जिले में लगातार हो रहे अपराध पर पुलिस द्वारा चेतना अभियान चलाया गया जिसमें अपराधी 24 घण्टे एक्टिव रहकर इंटरनेट पर शिकार की तलाश में रहते है! और जैसे ही उन्हें मौका मिलता है! वह अपने झांसे में लेकर मिनटों में लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दे देते है। ऐसे ही ऑनलाइन KYC के चक्कर में मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी ने 6 लाख रुपये गंवा दिए है। अधिकरी ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल सरकंडा क्षेत्र के मोपका में रहने वाले विष्णू केडिया रोजगार नियोजन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में है। उन्होंने
डायरेक्टर हैं। उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने बैंक खाते का आनलाइन केवाइसी कराने के लिए इंटरनेट साइट पर सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक साइट पर जाकर आनलाइन केवाइसी कराने कोशिश की। इस दौरान उनके मोबाइल पर केवाइसी कराने के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड करने कहा गया। एप डाउनलोड कर जैसे ही अधिकारी ने अपने बैंक डिटेल अपलोड किया उनके खाते से 6 लाख से अधिक रुपये पार हो गए। अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना अपने बैंक को देकर खाता होल्ड कराया। साथ ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
