
बिलासपुर,,, दिल्ली सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव आज केंद्र सरकार के “बजट 2024” पर सरकार का पक्ष रखते हुए उस पर एक प्रेसवार्ता की।
इस दौरान ग्लोबल 24 न्यूज के पत्रकार ने उनसे खास चर्चा की। जिस चर्चा में उन्हे अवगत कराया गया कि शहर के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल अपोलो में भारत सरकार का आयुष्मान कार्ड लागू नही है, जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। अधिकतर क्रिटिकल एवम एमरजेंसी हालत में डॉक्टर मरीजों को अपोलो हॉस्पिटल जाने की सलाह देते है। लेकिन महंगे इलाज के कारण लोग अपने मरीजों को वहा नही ले जा पाते। एसे में जिन मरीजों की जान बचाई जा सकती है, उन्हे भी हम नही बचा पाते। लेकिन अगर आयुष्मान कार्ड वहा लागू हो जाता है, तो लोग एमेरजेंसी हालात में अपोलो जाकर अपने मरीजो का मुफ्त में इलाज करा सकेंगे और इससे उन्हें एक बड़ी राहत मिलेगी।
इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इस पर कोई प्रस्ताव बनाकर भेजते है तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे।
वही जब बिलासपुर में सिम्स हॉपिटल में बढ़ते मरीजों की संख्या एवम दबाव को देखते हुए बिलासपुर में भी एक एम्स हॉस्पिटल खोलने की मांग को लेकर कहा गया तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की धीरे धीरे हम पूरे देश में एम्स की संख्या को बढ़ा रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
