
बिलासपुर,,, जिले में पुलिस द्वारा चेतना अभियान चलाकर लोगो को जागरूक कर ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अभियान चलाया गया जिसके बाद शिक्षित लोग भी ठगी का शिकार हो रहे है! कुछ दिन पहले भी सिम्स की महिला डॉक्टर भी ठगी का शिकार हुई थी ! उसके बाद फिर सिम्स की महिला डॉक्टर 9 लाख 80 हजार की ठगी का शिकार हो गई! आपको बता दे महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी का मामला आया है! शेयर ट्रेडिंग में प्रॉफिट दिलाने का झांसा देकर महिला से 9.80 लाख रुपए की ठगी की गई.. घटना की शिकायत महिला ने कोतवाली थाने में की है! पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है! और आरोपियों की तलाश कर रही है!
जानकारी के मुताबिक डॉ सोनल पटेल बिलासपुर के सिम्स में पदस्थ हैं! उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ट्रेडिंग के लिए लिंक भेजा गया! इस लिंक पर क्लिंक को जब उन्होंने ओपन किया तो उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया! फिर मुनाफे की बात कहते हुए महिला डॉक्टर को उकसाया मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने बीते 9 जुलाई को थोड़े रुपये निवेश कर दिए. इसमें उन्हें दोगुना से ज्यादा मुनाफा हुआ! इस पर डॉक्टर ने चार बार में नौ लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए! 10 दिन में ही उनकी रकम वेबसाइट पर दोगुना से अधिक दिखाने लगा! उन्होंने अपने रुपये निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने बहाना करते हुए! और रुपये निवेश करने के लिए कहा. जिसके बाद डॉक्टर को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और इसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
