
बिलासपुर,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधों की समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी मैराथन बैठक रखी गई। इस बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। जिन्होंने बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के एसपी और अन्य राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में बिलासपुर रेंज में ड्रग्स और एनडीपीएस मामलों पर माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गृह मंत्री ने साफ कहा की ड्रग्स और नशीली सामग्री बेचकर जिन्होंने भी संपत्ति बनाई है, उसे कुर्क किया जाएगा और पूरे चैन को निस्ते नाबूत कर दिया जाएगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की अपराधों पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। गृहमंत्री शर्मा ने भिलाई में बच्ची के लैंगिक अपराध मामले में कहा कि कांग्रेस घृणित मामलों पर राजनीति कर रही है। गृहमंत्री ने यह कहा कि आंकड़े दर्शाते हैं कि पिछले सरकार में जितना अपराध था अब अपराध पर रोक लगाई गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने यह कहा कि ड्रग्स और अन्य नशीली सामग्री जो भी बेच रहा है और जहां से आ रही है पूरे चैन को पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देशित किया है 31 अगस्त 2024 तक थानों में जब्त किए गए गांजा और नशीले सामानों का विनिष्टिकरण किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
