
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने की धमकी देकर रंगदारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन मालिक के साथ मारपीट कर गाली गलौज भी किया और एक लाख रुपए नही देने पर कब्जा करने की धमकी दी थी। लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता वी.एस.ठाकुर ने 08.07.2024 को थाने में लिखित शिकायत किया कि तिफरा में उसकी जमीन है जिसका सौदा राहुल सिंह पिता प्रकाश निवासी घुरू तथा मुकेश साहू पिता भागबली शांति नगर तिफरा से किया था। इस सौदे को लेकर एक इकरारनामा भी हुआ था। लेकिन व्यक्तिगत कारणों से मैं उक्त भूमि को मुकेश साहू एवं राहुल सिंह को विक्री करने का इकरार शून्य कर दिया। इसी बात को लेकर राहुल सिंह एवं मुकेश साहू पूर्व में दिनांक 01/07/24 को उनकी जमीन पर आकर गाली गलौच झूमा झपटी किये थे। कहा हमलोग यहां के दादा है जब तक तू हमें खर्चा पानी के लिये पैसा नहीं देगा जमीन में हम कब्जा कर लेंगे। दोनो एक लाख रूपये मागने लगे। पैसा नही देने पर कालर पकडकर झूमा झपटी किये थे। रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी ने पुलिस टीम रवाना किया। विवेचना के दौरान आरोपी की पुख्ता जानकारी होने पर घेराबंदी कर राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फरार आरोपी मुकेश साहू की तलाश जारी है।
आरोपी 👇
01. राहुल सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी घुरू अमेरी वार्ड क्र. 04 थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, आर. केशव मार्काे, पवन बंजारे, आर. देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 29, 2026रील का चस्का ऐसा चढ़ा कि चाकू भी बना प्रॉप, शराब का दावा भी हुआ वायरल और मारपीट ने तो पूरा एपिसोड बना दिया, बिलासपुर में मैडमों की रील्स ने मचाया ऐसा बवाल कि पुलिस बोली—व्यूज चाहिए तो कानून को मत भूलिए…
UncategorizedSeptember 29, 2026निगम में काम का रेट फिक्स, पार्षद का फोन भी बेअसर, नल से नक्शा, टैक्स से कब्जा तक कथित लेन-देन का खेल… क्लर्क पकड़ा गया तो खुला राज, अब सवाल मोहरा एक था या पूरा सिस्टम ही रेट-कार्ड पर चल रहा?
UncategorizedSeptember 29, 2026वोट चोरी के आरोप से सियासत गरमाई, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी-अरेस्ट की मांग… बोले कांग्रेसी वोटर लिस्ट में ऐसा खेल, कि लोकतंत्र भी बोले “भाई मुझे तो छोड़ दो…
UncategorizedSeptember 28, 2026भाजपा में पद का सपना, फेसबुक वाली मैडम ने दिखाया 82.63 लाख का सपना! SDO के पति को जमीन विवाद सुलझाने से लेकर पार्टी में बड़ा पद दिलाने तक का झांसा, रकम गई तो धमकी मिली… सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने खोंगापानी से दबोचा…
