
बिलासपुर,,, मस्तुरी विकासखंड के कटहा मिडिल स्कूल में पदस्थ भृत्य संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। भृत्य द्वारा स्कूल के बच्चों से बाहर ठेले से गुटखा खरीदने भेजा जाता था। स्थानीय सोशल मीडिया में इस आशय का वीडियो वायरल हुआ था।

कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई। डीईओ के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच रिपोर्ट में घटना सत्य पाई गई। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में आज इस पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके चलते चपरासी को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया है। चपरासी श्री यादव का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न प्रावधानों के विपरीत है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी जिला बिलासपुर में नियत किया जाता है एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.08.28रक्षाबंधन की रात कोतवाली चौक बना अखाड़ा… दो का झगड़ा, चढ़ा सामुदायिक रंग! पत्थर बरसे, पटाखे चले, नारे गूंजे; हेलमेट-नेट वाली पुलिस भी बेबस दिखी तो SSP उतरे सड़क पर, फिर लाठी और आंसू गैस चला…
Uncategorized2026.08.28पैसों के लफड़े में ‘बेल्ट-लाठी कांड’, पत्नी के सामने पति की धुनाई, बचाने आई तो बीवी की भी ‘मेहमाननवाजी’! शराब के नशे में सरेराह चला दंगल, वीडियो वायरल…
Uncategorized2026.08.27सुशासन के राज में बादाम के बाद ‘पटवारी दंगल’! तीन साल की तारीखों से भड़का ग्रामीण, जमीन पर पटककर गले में रॉड अड़ाई—सहकर्मी बोले ‘खोल दे-खोल दे, अभी सब बन जाहि’, फिर पहुंची पुलिस….
Uncategorized2026.08.2721 गिरफ्तारियों के बाद नागलोक के फर्जीवाड़े पर ऐसा सन्नाटा, जैसे बिच्छू के मंतर पर सांप का जंतर—लू-बाढ़ मुआवजे की फाइलें भी चुप, साहेबों के दफ्तर गुलजार और सेटिंग की बैटिंग का शोर…
