
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो बाइकों के आपस में टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आई स्मार्ट बाइक में सवार लोग काम के सिलसिले में सीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक साइन बाइक से टकरा गई। साइन बाइक में सवार रोहित कुमार कलियारे उसकी पत्नी प्रीति कलियारे तीज पर्व मनाने मायके गई हुई थी। जिसको लेने गुड़ी जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार रोहित कुमार कलियारे (35 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आई स्मार्ट बाइक पर सवार कमलेश बिंझवार पिता रामफल बिंझवार उम्र 18 वर्ष, सुधीर यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष और लुतरा के पास रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
