
बिलासपुर,,, सीमेंट के दाम को लेकर एकबार फिर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सीमेंट के बढ़े हुए दाम को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने बिलासपुर में प्रेस कान्फ्रेस कर सीमेंट के बढ़े हुए कीमत को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट मिल गई है।

सीमेंट में प्रति बोरा ₹50 अतिरिक्त वसूला जा रहा है। सीमेंट का कीमत 260 से बढ़कर ₹310 रुपए प्रति बोरा कर दिया गया है। सीमेंट के कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमिशनखोरी और मुनाफाखोरी का बड़ा प्रमाण है। विष्णु और चौधरी टैक्स के रूप में इसे जनता से वसूला जा रहा है। सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य होने के बावजूद यही के लोगों को सीमेंट पर अतिरिक्त कीमत देना पड़ रहा है। स्थिति ये है कि साय सरकार में सीमेंट, रेत, गिट्टी सब महंगा हो गया है। जिसका सीधा असर भवन निर्माण पर पड़ रहा है। आगे उन्होंने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीमेंट, स्टील, रेत के दाम नियंत्रित थे। लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में दाम बेलगाम हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि, कांग्रेस इसके विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर में जिला स्तर पर धरना आंदोलन कर प्रदर्शन करेगी और सरकार की जनविरोधी नीति को उजागर करेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
