
बिलासपुर,, भारत सरकार के सहयोग से डाक विभाग द्वारा देश के प्रत्येक व्यक्ति तक डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी बचत योजनाओं का लाभ पंहुचाने के उद्देश्य से डाक चौपाल का आयोजन किया जा रहा। वार्डों में शिविर लगाकर बचत और बीमा योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पंहुचाई जा रही है।


डाक विभाग की जन संपर्क निरीक्षक श्रीमती सुनीता द्वेदी ने बताया कि शिविर के जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न बचत योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में पीपीएफ,सुकन्या डाक जीवन बीमा, पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई जैसी समस्त योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी जा रही है और उन्हें योजना के तहत लाभन्वित किया जा रहा है,ताकि आम लोग आर्थिक सुरक्षा और समृद्धि की ओर बढ़ सकें।
श्रीमती द्वेदी ने बताया कि आज इसी क्रम ने प्रधान डाकघर बिलासपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 54 चिंगराज पारा में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्षद श्री राम प्रकाश,स्थानीय जन प्रतिनिधि ,श्रीमती सुनीता द्विवेदी जनसंपर्क निरीक्षक एवं पालेश्वर साहू मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
