Wed. Oct 14th, 2026

A S I फुलेश्वर सिंह का कारनामा ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ लगा रहे थे ठुमके S P ने किया सस्पेंड…

छत्तीसगढ़ में लड़कियों के साथ डांस करना एएसआई को पड़ा भारी

जाँजगीर-चाँपा,,, जिले में सोमवार को एक ASI को आर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ नाचना भारी पड़ गया। उसे S P ने निलंबित कर दिया है।
पूरा मामला बिर्रा थाना इलाक़े के सोनदहा गाँव का है। जहां ऑर्केस्ट्रा में मंच पर लड़कियाँ नाच रही थी, उस समय वर्दी में मौजूद ASI फुलेश्वर सिंह सिदार भी लड़कियों के साथ ठुमके लगाने लगा।
जिले के S P विवेक शुक्ला ने आदेश जारी कर कहा है कि एक डांस आर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक फुलेश्वर सिंह सिदार का लड़कियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है।

आदेश

आदेश में यह भी कहा गया है कि फुलेश्वर सिंह सिदार द्वारा अपने कर्तव्य स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक स्थल में वर्दी की हालत में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता एवं अशिष्ट आचरण प्रदर्शित करने के फलस्वरूप एएसआई सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जाँजगीर-चाँपा संबद्ध किया जाता है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed