
बिलासपुर,,, पुलिस प्रशासन भले ही जुआ और सट्टा पर नियंत्रण पाने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं दूर है। यहां बेखौफ जुआरी खुलेआम जुए के खेल में लिप्त हैं, जिसके एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। वीडियो मस्तूरी थाना क्षेत्र का है, जिसमें जुआरी 100 से लेकर 500 रुपये के नोट फेंकते हुए हजारों रुपये के दांव लगा रहे हैं।
दिवाली से पहले सक्रिय हुए जुआरी…..
दिवाली जैसे त्यौहार पर जुआरियों की महफिलें सजना आम बात है, लेकिन इस बार त्यौहार से पहले ही पेशेवर जुआरी सक्रिय हो गए हैं। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में मरघट के पास दिनभर जुआ का फड़ सजता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां सुबह से लेकर रात तक जुए का खेल चलता रहता है।
लोकेशन बदलकर करते हैं जुए का खेल……
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेलने के लिए आसपास के जिलों से लोग भी यहां आते हैं। जुआ खिलाने वाले जुआरी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते हैं, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। रलिया के साथ ही जयरामनगर, खैरा और रिसदा जैसे क्षेत्रों में भी जुआरियों की गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं।
शहर और ग्रामीण इलाकों में फैला जुआ का जाल……
विशेषज्ञों का कहना है कि बिलासपुर शहर के होटलों और कई रिहायशी इलाकों में भी बड़े-बड़े जुए के फड़ चल रहे हैं। कोरबा, जांजगीर-चाम्पा और बलौदाबाजार के रसूखदार कारोबारी यहां आकर हजारों रुपये के दांव लगाते हैं। बिल्हा, सकरी क्षेत्र के दलदलिया कॉलोनी, महामाया तालाब, सीपत सोठी जंगल और सरकण्डा एफसीआई गोदाम के पास जुआरी जुटकर लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल……
इन जुआरियों के बेखौफ खेलने के पीछे पुलिस की कार्रवाई की कमी भी एक बड़ा कारण है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है। जब तक इस पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक जुआ-सट्टा का यह खेल चलता रहेगा।
जुआरियों की पहचान की जा रही: टीआई….
मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान का कहना है कि, जुआरियों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो है, उसकी जांच कर जुआरियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 14, 2026अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

