
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकली मां और उसके सात वर्षीय बेटे को कुचल दिया। यह हादसा शनिवार सुबह हुआ, जब गायत्री बंजारे (35) और उनका बेटा परेश बंजारे अंबेडकर चौक की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग छह बजे, एक तेज रफ्तार हाईवा राखड़ लेकर आते हुए अनियंत्रित हुआ और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भीड़ ने पुलिस को शव हटाने से रोका
इस हादसे के बाद वाहन चालक हाईवा छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना स्थल पर आसपास के लोग जुट गए और भारी वाहनों पर प्रतिबंध और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस को शव हटाने से रोक दिया।
दो दिन पहले कलेक्टर से गांव वालों ने की थी मुलाकात
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में राखड़ डैम से गुजरने वाले भारी वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। दो दिन पहले ही गांव वालों ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026धान का कटोरा, चावल का टोटा! गोदामों में खोजा चावल तो फोकला निकला भंडार, ग्रेन एटीएम से राशन दुकान तक हाहाकार… दूसरे राज्य से उधार मंगवाना पड़ा चावल, आखिर अपना चावल गया कहाँ?
UncategorizedSeptember 25, 2026कोका बाबू की ‘लीज नवीनीकरण’ वाली फाइल में नोटों का पेंच, 10 हजार की रिश्वत ने खोल दिया कोका का राज… सामान्य सभा चलती रही, उधर ACB ने सम्पदा शाखा में धाड़ मारकर बाबू कोका को रकम समेत धर दबोचा, कुर्सी पर फाइल, हाथ में नोट और सीधे गिरफ्तारी…
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
