
बिलासपुर,,, भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी में भी पूरी तरह डूबे हुए जो बिना पैसों के कोई काम नही करते ऐसे ही एक सीएमओ को आज बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। दरअसल प्रार्थी द्वारा 1.10.24 को एसीबी कार्यालय बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर रायगढ़ में एम. एस . भवानी ट्रेडर्स का संचालन किया जा रहा है जिसके माध्यम उसके द्वारा विभिन्न कंपनी का उत्पाद बेरोजगार लोगों से विक्रय कराया जाता है। उक्त फ्रेंचाइजी को संचालित करने के लिए गुमाश्ता लाइसेंस प्रदान करने के लिए उसने आवेदन दिया था किंतु लाइसेंस देने के एवज मे सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय द्वारा 25000 रुपए की मांग की जा रही है जो वह उक्त राशि उन्हें रिश्वत में नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव में 20000 रुपए प्रार्थी से लेने हेतु आरोपी द्वारा सहमति दी गई। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से 10000 रुपए ले लिए गए और शेष रिश्वती रकम 10000 रुपए को बाद में लेने की बात हुई जिस पर एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना बनाई गई और आज 10000 रुपए प्रार्थी से रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी को नगर पंचायत किरोड़ीमल में पकड़ा गया। एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने हाथ में लिए रिश्वत रकम को फेक दिया गया जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया, आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
