
बिलासपुर,,, सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताे खोले गए हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए लोगों को निजी चिकित्सालय क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना था, लेकिन ताला नहीं खुलने से इन जैसे इलाको में स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। आपको बता दे मंगला चौक दीनदयाल रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है! जिसका प्रभार राठौर मेडम के अंडर में चल रहा आपको बता दे आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ केंद्र ने नाम से चलता है ! जिसमे मरीजो का इलाज तो दूर आरोग्य मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक ताला लटका नजर आता है! अब बताए कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान योजना का लाभ मरीजो को नही मिल पाना आयुष्मान योजना फिर किस काम की ऐसी स्थिति में मंगला क्षेत्र के रहवासियों को इलाज कराने के लिए या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है या फिर जिला मुख्यालय या अन्य शहरों में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है।
रहवासियों ने कहा- लापरवाही बरत रहे केंद्र पर पदस्थ कर्मचारी
रहवासियों का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ महिला डॉ राठौर कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को समय पर इलाज नहीं मिलता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है। तो वहीं छोटी-मोटी बीमारियों को इलाके में दवा तक उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे ही हालात उपस्वास्थ्य केंद्र में बना हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
