
बिलासपुर,,, बुधवार को सिरगिट्टी पुलिस ने मैत्री चौक क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू और तलवार लहराकर नागरिकों को परेशान करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार लगभग 15 से 20 लड़के वहां जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे और वे हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया था। सूचना मिलने के बाद थाना सिरगिट्टी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने लगे, लेकिन चार व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 04 नग चाकू बरामद किए और मौके से 14 मोटर साइकिल भी जप्त की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी 👇👇
01. रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 21 वर्ष निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी,
02. राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोरमी ग्रीन कालोनी वार्ड नंबर 01 सिरगिटटी,
03. सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी,
04. ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 19 वर्ष निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
