
बोले एक सप्ताह में आरोपी को फांसी न देने पर घेरेंगे एसपी व कलेक्ट्रेट कार्यालय
कानून व्यवस्था को लेकर उठाया सवाल कहा ऐसे में तो रहना मुश्किल
बिलासपुर,,, शुक्रवार को चिंगराजपारा में घर घुस चाकू गोदकर लड़की की हत्या को लेकर कोहराम मचा है। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के घर वाले और मोहल्लेवासियों ने आरोपी को 1 सप्ताह के अंदर फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
वारदात के बाद कुंडरुबाड़ी के रहवासियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।प्रदर्शनकारियों का कहना है किजिस तरह से घर में घुसकर ज्योति की हत्या की गई उससे जाहिर है कि आरोपी अपराधी किस तरह से बेखौफ हो चुके है।

बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्लेवासी और युवती के परिजन ने पुलिस के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि अगर समय रहते नशे और इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नही लगाई गई तो ऐसे तत्वों के
हौसले बुलंद होंगे। मोहल्ले में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि
अगर जल्द से जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग नेहरू चौक पर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.30सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी का ‘क्लीन बोल्ड’ ऑपरेशन: अंतरराज्यीय सट्टा गैंग धराया, लूडो-आईपीएल से करोड़ों का खेल उजागर, 21 मोबाइल-3 लैपटॉप जब्त, सरगना राहुल छाबड़ा समेत आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.04.30डिजिटल अरेस्ट का डर, करोड़ों का सफाया: बिलासपुर में 82 साल की बुजुर्ग से ₹1.04 करोड़ की ठगी, फर्जी पुलिस बन ठगों ने खेला ऐसा दिमागी खेल कि भरोसा बना सबसे बड़ा जाल…
Uncategorized2026.04.30ईडी का तड़के वार: बिलासपुर में श्री राम ज्वेलर्स के संचालक विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दुर्ग में चतुर्भुज राठी घेरे में, 2000 करोड़ शराब सिंडिकेट और भारत माला जमीन खेल की परतें खुलने की आहट से मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.04.30सरकंडा पुलिस पर वसूली का साया, S.I शैलेंद्र सिंह पर 30 हजार से 1.5 लाख मांगने का आरोप, वीडियो वायरल, फरियादी पहुंचा SSP-कलेक्टर के दरबार, रात में बोरिंग पकड़ो या पैसा दो बिलासपुर में उठे बड़े सवाल…
