
बिलासपुर,,, आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण का आज विधिवत शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर चेतना के जनक बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेशसिंह ने पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा हमारे देश कीधरोहर है इसमें परमाणु जैसी शक्ति है!


इसे नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा। ज्ञात हो कि इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना का सर्वप्रथम शुभारंभ जून 2024 में हुआ था जिसका पहला चरण यातायात पर दूसरा साइबर फ्रॉड और तीसरा महिला बच्चों पर घटित अपराध पर आधारित था इसी क्रम में चेतना के चौथे चरण का शुभारंभ आज हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत अवैध नशा के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नशा से जुड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे नशा से सर्वथा दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थाओं के नजदीक नशा से जुड़े पदार्थ गुटका बीड़ी सिगरेट की बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रजनेशसिंह ने यह भी कहा कि नशा सर्वनाश की जड़ है सभी अपराध का मूल है इसे समूल हटाना होगा और इसमें आप सभी जन समुदाय का सहयोग आवश्यक है चेतना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समूह संगठन एनजीओ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जैसे तमाम संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य भी कर रहे है । पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आशा व्यक्त की कि चेतना के चौथे चरण से जिले में नशे की लत से लोगों को छुटकारा मिलेगा। लोग नशे से दूर होकर अपना स्वाभाविक विकास कर सकेंगे l कार्यक्रम के अंतर्गत नशे पर आधारित लघु फिल्म “choose life not drugs” जो आर्यन फिल्म के बैनर तले रामानंद तिवारी द्वारा तैयार की गई है का पोस्टर लॉन्चिंग भी हुआ। कार्यक्रम में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार, अर्चना झा, गरिमा द्विवेदी, सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न समूह संगठन के लोग एवम विद्यार्थी समूह उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न समूह संगठन समिति के सदस्यों के सुझाव भी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुनते हुए इसकी समीक्षा भी की। इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों से हमेशा की तरह बढ़-चढ़कर कार्य करने का आग्रह किया।*
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 4, 2026व्यापार विहार में नकली माल वालों की उल्टी गिनती शुरू, असली के नाम पर नकली बेचकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों की सदस्यता होगी निरस्त, व्यापारी संघ ने साफ कर दिया, कारोबार करो, धोखाधड़ी नहीं…
UncategorizedNovember 4, 2026एक जेल संभल नहीं रही, दूसरी खोलने की तैयारी, अंदर 3432 बंदियों का बोझ, बाहर ऊंची इमारतों से सुरक्षा को चुनौती, दो बार हो चुकी संदिग्ध सामग्री की एंट्री, आखिर प्रशासन किस मुहूर्त का इंतजार कर रहा?
UncategorizedNovember 4, 2026आठ मंजिल की परमिशन, नौवीं पर चढ़ा निर्माण का जुनून, दीवान कंस्ट्रक्शन का कैसा है ये बिल्डिंग वाला गणित? 13.6 मीटर की दूरी भी हुई गायब, 190 कारों की पार्किंग का हिसाब भी सवालों में, निगम की भवन शाखा जांच के नाम पर बजा रही ढोल, कार्रवाई की बारी आई तो जिम्मेदारों की बोलती बंद, क्या रसूख के आगे नियमों ने भी टेक दिए घुटने?
UncategorizedNovember 4, 2026कोनी के सुपरस्पेशलिटी मल्टीलेवल हॉस्पिटल के नाम पर मरीजों को बनाया जा रहा फुटबॉल, इलाज सरकारी अस्पताल में नहीं तो निजी अस्पतालों में कैसी सेटिंग? कान के इलाज में गई जान, डॉक्टर पर दलाली और अस्पतालों पर लापरवाही के आरोप, 200 करोड़ का अस्पताल आखिर मरीजों के किस काम का?…
