
बिलासपुर,,, जिले में जमीन किराया, मकान किराया देना ये तो सभी जानते है! और सुनते आ भी रहे है! पर किसी पुजारी के द्वारा हिन्दू धर्म के देवी, देवताओ के मंदिर को किराया से देना ये आपने ना कभी देखा होगा औऱ ना कभी सुना होगा! आपको बताते चले कि शहर के बीचो बीच गोल बाजार स्थित नगर निगम के सार्वजनिक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर को 40 हजार रुपये महीना किराया पर देने का मामला सामने आया है! जिसकी जानकारी गोलबाजार के व्यापारी विकास टेकचंदानी सिंधी कालोनी निवासी ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है! वे पूर्व में भी कलेक्टर को शिकायत कर चुके थे!

शिकायत के कई महीनों बाद भी जब कोई कार्यवाही नही हुई तो शिकायतकर्ता ने एक बार फिर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है!

शिकायतकर्ता के अनुसार मंदिर नगर निगम की संपत्ति है!जिसमे मंदिर की पूजा पाठ करने के लिए पुजारी नागेश तिवारी को रखा गया था! किंतु उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र पंडित सुरेश तिवारी ने मंदिर को जूता चप्पल के व्यापार करने वालों को 40 हजार रुपये महीना किराया पर दे दिया है!

मंदिर के अंदर दुकान का समान भी रखा जाता है! जिसके चलते पूजा पाठ करने मे व्यवधान उत्पन्न हो रहा है! सुरेश तिवारी पर खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर धौस जमाने का भी आरोप लगा है!
मंदिर के जीर्णोधार की मांग
शिकायतकर्ता ने 100 वर्ष पुराने इस मंदिर के जर्जर स्थित को लेकर चिंता जाहिर की है! उन्होंने मंदिर के जीर्णोधार कराने की मांग भी रखी है! देखना होगा कि नगर निगम के अधिकारी इस गंभीर मामले पर क्या कार्यवाही करते है! और जर्जर हो चुके इस मंदिर के जीर्णोधार को लेकर अधिकारी क्या कदम उठाते है! ये देखने वाली बात है! या फिर इन जैसे ढोंगी पंडितो पर कार्यवाही करेगी?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
