
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार दोपहर एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शेख साहिल के रूप में हुई है, जो अपने जेल में बंद भाई से मिलने आया था।
घटना उस समय हुई जब साहिल मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकल रहा था। जानकारी के अनुसार, दो संदिग्धों ने अचानक उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी गर्दन में गोली लगी। साहिल को तुरंत रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि गफ्फार नाम का व्यक्ति इस हमले के पीछे है, जबकि गोली चलाने वाला युवक शानू है। घटना के समय साहिल के साथ 9-10 लोग भी मौजूद थे। हमलावरों ने गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।

इस मामले में ASP लखन पटले ने बताया कि शाहरुख और शानू उर्फ सरफराज दोनों पहले से ही आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। साहिल हाल ही में जेल से छूटकर आया था, जबकि उसका भाई एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। एएसपी के अनुसार, यह हमला दो साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.13इश्क, झांसा और फरारी, शादी का सपना दिखाकर नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर पर रेप का आरोप, FIR दर्ज होते ही गायब; पीड़िता बोली- पुलिस पकड़ने नहीं, बचाने में जुटी…
Uncategorized2026.06.13बालाजी ढाबा में छलका जाम, पुलिस ने बिगाड़ा पूरा प्रोग्राम”… चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक अशोक जोतवानी समेत 5 युवक शराब पीते धराए, आबकारी एक्ट में कार्रवाई… ढाबे पर मस्ती कर रहे लोगों की रात थाने के नाम रही…
Uncategorized2026.06.13पॉलीथिन वालों की निकली हवा”… निगम की रेड पड़ते ही व्यापार विहार में मचा हड़कंप, 300 किलो प्लास्टिक जब्त… कोई बोला सही कार्रवाई, तो कोई गरजा- सप्लाई बंद करो पहले, सिर्फ दुकानदारों पर डंडा क्यों चल रहा साहब…
Uncategorized2026.06.13भट्टी बंद करो” के नारों से गूंजा मधुबन, महिलाओं का फूटा गुस्सा… बोलीं- शराबियों की नंगई, गाली-गलौच और पत्थरबाजी से जीना मुहाल, बेटियों का घर से निकलना दूभर… आश्वासन खत्म होते ही फिर खुल गई शराब भट्टी…
