
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया हैं! प्रार्थीया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर बतायी कि करीब 01 माह पूर्व से विश्वजीत सिंह ठाकुर के साथ उसका जान पहचान है जो दिनांक 02.11.2024 को फोन करके दैहानपारा बुलाया और अपने साथ अपने घर गीतांजली सिटी लेकर गया। जहां वह रात में अपने साथ रखा और पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये 2-3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। दिनांक 03.11.2024 के सुबह वह मोटर सायकल मे बैठाकर बघवामंदिर के पास लाकर छोड़कर चला गया है। पीड़िता के उक्त कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 87, बीएनएस एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇
विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू पिता छबिलाल सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी अरविंद नगर बलिहारी चौक के पास बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
