
बिलासपुर,,, वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ था और त्यौहार मनाने के लिए गुपचुप तरीके से बिलासपुर आया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 जनवरी 2022 की है, जब शिकायतकर्ता जावेद हुसैन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रात लगभग 9:30 बजे जावेद अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी समीर खान ने आकर बताया कि कुछ लोग.. सैफ खान, सतीश तिवारी, विकास तिवारी, शिबू खान एक ऑटो में चाकू, फरसा, लकड़ी का बट्टा, तलवार, और बेसबॉल बैट जैसे हथियार लेकर आए और छोटू यादव पर हमला कर रहे थे। जावेद ने जब वहां जाकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। इस हमले में जावेद के बाएं कान और कलाई में चोटें आईं, वहीं छोटू यादव के दाहिने कंधे और कमर में गंभीर आई थीं। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294, 323, 506, 324, 147, 149, और 307 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जिनमें विकास तिवारी, अरमान खान, शिबू खान, सतीश तिवारी, सैफ खान उर्फ सैफ, और सोनल उर्फ देवेश देवांगन शामिल हैं। इस घटना में एक अन्य आरोपी रविशंकर गढ़वाल तब से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 4 नवंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल दिल्ली में छिपा हुआ था और दीपावली मनाने के लिए बिलासपुर स्थित अपने घर कतियापारा आया है। सूचना के अनुसार रविशंकर दोबारा दिल्ली जाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। इस जानकारी पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी. 👇👇
रविशंकर गठेवाल पिता रुद्रशंकर गठेवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
