
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी सरकारी हॉस्पिटल मेकाहारा में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग एसी कंप्रेसर फटने के कारण लगी। जिस समय आग लगी उस समय ट्रॉमा सेंटर में एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। डॉक्टर मरीज को छोड़कर रेस्क्यू में लग गए।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन के बीच आग लग गई। आग AC का कंप्रेसर फटने से लगी, डॉक्टरों को ऑपरेशन रोककर भागना पड़ा और रेस्क्यू में जुटना पड़ा। सबसे पहले ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में आग जो देखते ही देखते दावानल में बदल गई। चारों तरफ धुंआ फैलने से मरीजों के अलावा हॉस्पिटल के स्टाफ में भी भगदड़ मच गई। चारों ओर धुआं फैलने से स्थिति खतरनाक हो गई। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों को वीडियो बनाने से रोकने के लिए दरवाजा बंद कर दिया। जिससे स्थिति और खराब हो गई। दरवाजा बंद करने से धुंआ और भर गया। अंदर धुआं भरने के बाद गलती समझ में आई तो दरवाजा खोला गया। मरीज को बाहर निकालने में काफी समय लगा। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण मरीज को रेस्क्यू करने में देर हुई। ऑपरेशन थियेटर में मरीज को बाहर निकालने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। SDRF की टीम ने खिड़की की ग्रिल काटी और मरीज को बाहर निकाला, इसके बाद उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
00 जांच के बाद सुरक्षा उपायों में होगी सुधार सुरक्षा इंतजामों की कमी के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि जांच के बाद जो भी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
00 रेस्क्यू में शामिल टीम
रेस्क्यू में SDRF के जवानों सहित संभागीय सेनानी एनिमा कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट पुष्पराज सिंह, अनिल साहू, अजय सिंह ठाकुर और अन्य सदस्य शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
UncategorizedNovember 22, 2026सहकारी बैंक में ‘वन टू का फोर’ का खेल! चेकों में कांट-छांट कर 3.38 लाख का गोलमाल, कैशियर-लेखापाल और समिति के प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार, खुद फरियादी बनकर बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, दो आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर…
UncategorizedNovember 21, 2026अकाश विहार में रास्ते पर ‘कब्जे की दीवार, 50 परिवारों की राह रोकी, अपने ही घर पहुंचने को तरसे रहवासी, नगर निगम का नोटिस भी बेअसर, आखिर किसकी शह पर बंद है कॉलोनी का मुख्य रास्ता?
